आज के समय में Internet एक ज़रूरत बन गया है — बिजली के बिल से लेकर shopping, banking, पढ़ाई, नौकरी — सब Internet पर है। लेकिन जितना Internet useful है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है अगर आप सावधान न रहें।
India में हर साल लाखों लोग Cyber Crime के शिकार होते हैं — लोगों के bank accounts खाली हो जाते हैं, personal photos leak होती हैं, पहचान चुराई जाती है। लेकिन अगर आप कुछ basic बातें जानते हों, तो आप खुद को और अपने परिवार को बचा सकते हैं।
इस article में हम step-by-step सीखेंगे कि Internet पर safe कैसे रहें — Password से लेकर Phishing, Social Media, Public WiFi, और Online Fraud तक।
ध्यान दें: India में 2023 में Cyber Crime से ₹7,000 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हुआ। सबसे ज़्यादा शिकार वो लोग होते हैं जो Internet के बारे में कम जानते हैं। इसलिए यह article ध्यान से पढ़ें।
1. Password — आपकी पहली सुरक्षा
Password वो ताला है जो आपके online account को बंद रखता है। जैसे घर में कमज़ोर ताला लगाओ तो चोर आसानी से घुस जाता है — उसी तरह weak password वाला account hackable होता है।
एक अच्छा password बनाने के लिए 4 चीज़ें ज़रूरी हैं:
अच्छा Password कैसे हो
- कम से कम 8-12 characters लंबा हो
- Capital letter (A, B, C) और small letter (a, b, c) दोनों
- Numbers (1, 2, 3) ज़रूर शामिल हों
- Special symbols (@, #, !, *, &) लगाएं
- हर account का अलग-अलग password रखें
- Example: Samu@Jhkd2024!
बुरा Password क्या है
- अपना नाम (samu, tudu, ram)
- जन्म तारीख (01011990, 1990)
- 123456, password, abcdef
- Mobile number
- सभी accounts में एक ही password
- किसी को password बताना या लिखकर रखना
एक अच्छा password बनाने का तरीका: कोई sentence सोचो जो आपको याद हो — जैसे "मैं 2020 में Jamshedpur आया" — इसका short form बनाओ: M2020mJa@ — यह याद भी रहेगा और strong भी होगा।
2-Step Verification (2FA) ज़रूर चालू करें: Gmail, WhatsApp, Facebook — सभी में 2-Step Verification का option होता है। इससे password पता होने पर भी hacker आपका account नहीं खोल सकता — क्योंकि OTP सिर्फ आपके phone पर आएगा। Settings → Security → 2-Step Verification में जाकर ON करें।
2. Phishing — सबसे बड़ा Online Fraud
Phishing का मतलब है — जैसे मछली पकड़ने के लिए कांटे में चारा लगाते हैं, उसी तरह fraudster आपको fake message/email से फंसाते हैं। वो एक असली दिखने वाला fake message भेजते हैं जिसमें आपसे personal information माँगी जाती है।
Real Example — SBI Bank Phishing
आपके mobile पर message आता है: "Dear customer, your SBI account has been blocked. Click here to update your KYC: sbi-update-kyc.com"
आप link पर click करते हो — एक असली SBI जैसी website खुलती है। आप अपना card number, PIN डालते हो — और आपका पूरा पैसा 5 मिनट में transfer हो जाता है।
असली SBI का address है: sbi.co.in — "sbi-update-kyc.com" fake है।
Phishing पहचानने के तरीके:
- URL ध्यान से देखें — real site और fake site में एक-दो letter का फर्क होता है। जैसे: amazon.com (असली) vs amaz0n.com (fake, "o" की जगह "0" number)
- Urgency / डर दिखाना — "अभी करो", "account बंद हो जाएगा", "2 घंटे में" — ये सब fraud के signs हैं
- Grammar mistakes — असली company के messages में spelling mistakes नहीं होतीं
- Suspicious sender — SBI का email bank123@gmail.com से नहीं आता
- Padlock देखें — real website पर browser में ताले का icon होता है (https://)
Golden Rule: कोई भी असली bank, government, या company कभी भी SMS या email से आपका OTP, ATM PIN, account number, या Aadhaar नहीं माँगती। अगर कोई माँगे — 100% fraud है।
3. Fake Call Fraud — KYC, Lottery, Job
Phone call के ज़रिए fraud — यह India में सबसे ज़्यादा होने वाला Cyber Crime है। Fraudster खुद को bank officer, police, या government official बताकर आपसे पैसे माँगते हैं।
Common fake call frauds:
- KYC Fraud: "आपका account बंद होगा, KYC update करने के लिए Aadhaar number बताएं और OTP share करें"
- Lottery Fraud: "आपने ₹50 लाख जीते हैं, Tax देने के लिए ₹5000 भेजें"
- Job Fraud: "Government job मिली है, registration के लिए ₹2000 भेजें"
- Police Scam: "आपका Aadhaar illegal activities में use हुआ, case बंद करने के लिए पैसे भेजें"
- Refund Fraud: "आपका refund process करने के लिए remote access दें" (AnyDesk, TeamViewer)
कभी न करें: किसी भी अनजान को OTP न बताएं। Remote access app (AnyDesk, QuickSupport) install न करें अगर कोई बोले। OTP share करते ही आपका account खाली हो सकता है।
4. Social Media पर क्या Share करें, क्या नहीं
Facebook, Instagram, WhatsApp पर हम बहुत कुछ share करते हैं — लेकिन कुछ चीज़ें share करना खतरनाक हो सकता है।
Share कर सकते हैं
- General photos (nature, food)
- Educational content
- Public events की information
- अपनी skills और achievements
कभी Share न करें
- Aadhaar/PAN card photo
- Bank passbook या cheque photo
- घर का exact address
- Travel plans — "कल से 5 दिन बाहर हैं"
- बच्चों की photos public profile पर
- Boarding pass / ticket (barcode होता है)
Social Media Settings:
- Facebook: Settings → Privacy → "Friends" या "Only me" select करें — "Public" नहीं
- Instagram: Account को Private रखें अगर ज़रूरी न हो
- Location share बंद रखें by default
- Unknown friend requests accept न करें
Fake Profile से बचें: कोई अनजान बहुत जल्दी आपका दोस्त बनने की कोशिश करे, personal बातें करे, पैसे माँगे — तो समझ जाइए यह fake account है। Report and Block करें।
5. Public Wi-Fi का खतरा
Railway station, mall, cafe, hospital में free WiFi मिलता है — बहुत attractive लगता है। लेकिन यह बहुत खतरनाक हो सकता है।
Public WiFi खतरनाक क्यों है? क्योंकि इसी network पर एक hacker भी बैठा हो सकता है। जब आप public WiFi पर कोई website खोलते हैं, तो hacker आपका सारा data देख सकता है — passwords, messages, bank details सब।
- Banking और shopping: Public WiFi पर कभी न करें। Mobile data use करें।
- Password login: Public WiFi पर avoid करें
- Auto-connect बंद रखें: Phone की settings में "Auto-connect to public WiFi" बंद रखें
- Verified network use करें: Free "FREE_WIFI" type के unknown networks से बचें — यह hacker का network हो सकता है
6. Online Shopping में सावधानी
Amazon, Flipkart जैसी trusted sites पर shopping safe है। लेकिन कुछ बातें हमेशा ध्यान रखें:
- Trusted sites ही use करें: Amazon, Flipkart, Myntra — इनके अलावा अनजान sites पर card details न डालें
- Too good to be true: अगर iPhone ₹5000 में मिल रहा है — यह fraud है
- https:// देखें: Payment page पर address bar में "https://" और ताले का निशान होना चाहिए
- COD prefer करें: नई या unknown website पर online payment की जगह Cash on Delivery choose करें
- Card save न करें: Shopping site पर card details "save for future" न करें
- OTP verify करें: Payment के time OTP आएगा — खुद दर्ज करें, किसी को न बताएं
Example — Fake Shopping Website Fraud
WhatsApp पर message आता है: "New Year Sale! 80% discount — iPhone 15 सिर्फ ₹4999 में! Limited stock. अभी order करें: cheap-iphone-sale.com"
आप order करते हो, payment करते हो — product कभी नहीं आता। उनका number बंद हो जाता है। पैसे वापस नहीं मिलते।
7. अगर Fraud हो जाए — तो क्या करें?
अगर आपके साथ कोई Cyber Fraud हो जाए — घबराएं नहीं, तुरंत ये कदम उठाएं:
- 1. Bank को तुरंत call करें: अपने bank का helpline number dial करें (SBI: 1800-11-2211), card block करवाएं
- 2. Cyber Crime Helpline 1930: National Cyber Crime Helpline — 1930 पर call करें। जितना जल्दी करें उतना अच्छा — कभी-कभी पैसे वापस हो जाते हैं
- 3. Online report करें: cybercrime.gov.in पर online complaint दर्ज करें
- 4. Password बदलें: तुरंत सभी accounts के passwords बदलें
- 5. Evidence रखें: Screenshots, messages, transaction details save करें
Cyber Safety Checklist — आज ही करें
- Gmail, Facebook, Bank App — सब में Strong Password लगाएं
- Gmail में 2-Step Verification ON करें (Settings → Security)
- Antivirus install करें और update रखें
- Facebook Privacy Settings → "Friends Only" करें
- Phone में App Permissions check करें — unnecessary apps को location, microphone, camera access न दें
- Windows और apps को update रखें
- Cyber Crime Helpline 1930 number save करें
परिवार को बताएं: घर के बड़े-बुज़ुर्ग और बच्चे Cyber Fraud के सबसे ज़्यादा शिकार होते हैं। इस article की जानकारी अपने माँ-बाप और बच्चों को ज़रूर बताएं।