12
Chapter 12

MS Excel

Microsoft Excel — Spreadsheet और Calculation Software

MS Excel दुनिया का सबसे popular spreadsheet software है। Numbers के साथ काम करना, calculations करना, बड़े data को tables और charts में दिखाना — सब कुछ MS Excel में आसानी से होता है। यह भी Microsoft Office का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा है।

9 Topics
25 Sub-topics
Hindi + English
Topic 1
MS Excel क्या है?
Introduction — 3 Sub-topics
1.1  ·  परिचय और Features

MS Excel क्या है?

MS Excel (Microsoft Excel) एक Spreadsheet Software है, जिसमें numbers को rows और columns के grid में रखकर calculations और data analysis किया जाता है। Accounting, Marksheet, Budget — हर उस काम के लिए जहाँ numbers के साथ काम करना हो, वहाँ MS Excel सबसे ज़्यादा use होता है।

FeatureDetails
Full NameMicrosoft Excel
DeveloperMicrosoft Corporation
First Release1985 (Macintosh के लिए पहला version)
File Format.xlsx (नया), .xls (पुराना)
Part ofMicrosoft Office / Microsoft 365
PlatformWindows, Mac, Android, iOS
MS Excel में क्या होता है
  • Formulas और Functions से automatic calculation
  • Charts और Graphs बनाना
  • बड़े data को Sort और Filter करना
  • Rows-Columns में data को Table जैसे organize करना
  • Conditional Formatting — value के हिसाब से रंग बदलना
  • एक साथ कई Sheets पर काम करना
  • PDF में export करना
MS Excel क्यों सीखें?
  • Bank, Accounts, Office jobs में ज़रूरी
  • School/College की Marksheet-Result बनाना
  • Business का Budget और हिसाब-किताब
  • Data Analysis की basic skill
  • Government job exams में typing/practical test
  • Shop या Business का Stock Record रखना
1.2  ·  MS Excel कैसे खोलें?

MS Excel खोलने के तरीके

MS Excel को computer में खोलने के कई तरीके हैं — कुछ तरीके ज़्यादा तेज़ हैं तो कुछ शुरुआत करने वालों के लिए आसान। नीचे table में सभी तरीके क्रम से दिए गए हैं।

#तरीकाSteps
1Run Box से (सबसे तेज़)Win+R → excel → Enter
2Search सेWin+S → "Excel" → Click
3Start Menu सेStart → Microsoft Office → Microsoft Excel
4Desktop ShortcutDesktop पर Excel icon पर double-click
5File सेकिसी .xlsx file पर double-click करें
1.3  ·  MS Excel vs Google Sheets vs LibreOffice Calc

Spreadsheet Software की तुलना — कौन सा Use करें?

MS Excel के अलावा और भी spreadsheet software हैं। इनकी तुलना जानना ज़रूरी है — ताकि आप ज़रूरत के हिसाब से सही tool चुन सकें।

MS Excel
Paid / Office 365
  • सबसे ज़्यादा features
  • Government/Bank jobs में standard
  • Offline काम करता है
  • Advanced Formulas और Macros
  • Paid software (₹4,000+/year)
  • Heavy — RAM ज़्यादा चाहिए
Google Sheets
Free / Online
  • बिल्कुल Free
  • Auto-save — data loss नहीं
  • Real-time collaboration
  • किसी भी device से access
  • Internet ज़रूरी
  • Advanced features कम
LibreOffice Calc
Free / Offline
  • बिल्कुल Free
  • Offline काम करता है
  • .xlsx files open करता है
  • Linux / Windows दोनों
  • MS Excel जितना popular नहीं
  • कुछ formatting issues
कौन सा Use करें?
Government exam / Job → MS Excel सीखें (test में यही होता है)  |  Student / Personal use → Google Sheets (free, auto-save)  |  Office बिना MS Office के → LibreOffice Calc (free, offline)
Topic 2
MS Excel का Interface
Interface — 3 Sub-topics
2.1  ·  Title Bar और Ribbon

MS Excel Interface — ऊपरी हिस्सा

MS Excel खुलने पर screen पर कई अलग-अलग हिस्से दिखते हैं। नीचे table में ऊपर वाले हिस्सों के बारे में बताया गया है, साथ ही Ribbon के सभी Tabs भी दिखाए गए हैं।

Partकहाँ होता हैकाम
Title Barसबसे ऊपरWorkbook का नाम दिखाता है — "Book1 - Excel"
Quick Access ToolbarTitle Bar के बाईं तरफSave, Undo, Redo — fast access buttons
RibbonTitle Bar के नीचेसभी tools और commands यहाँ हैं
Name BoxRibbon के नीचे, बाईं तरफActive cell का address दिखाता है — जैसे A1
Formula BarName Box के बगल मेंCell में लिखा formula या data दिखाता है
Status Barसबसे नीचेSelected cells का Sum, Average, Count दिखाता है
Ribbon के सभी Tabs
Home Insert Draw Page Layout Formulas Data Review View
2.2  ·  Worksheet Area — Cell, Row, Column

Worksheet Area

Ribbon के नीचे जो बड़ा grid दिखता है, वही Worksheet Area कहलाता है — यहीं पर हम data type करते हैं। यह area हज़ारों छोटे-छोटे boxes से बना होता है, जिन्हें Cells कहते हैं। नीचे table में इसके सभी हिस्सों के बारे में बताया गया है।

Elementकाम
Cellएक छोटा box जहाँ data type होता है
RowHorizontal line — Number से पहचानी जाती है (1, 2, 3...)
ColumnVertical line — Letter से पहचानी जाती है (A, B, C...)
Cell ReferenceColumn + Row मिलाकर बनता है — जैसे A1, B5
Active CellHighlighted cell जहाँ अभी typing हो रही है
GridlinesCells को अलग दिखाने वाली हल्की lines
2.3  ·  Workbook और Worksheet

Workbook और Worksheet — Sheet Tabs

Excel में एक पूरी file को Workbook कहते हैं, और उस Workbook के अंदर कई पन्ने हो सकते हैं जिन्हें Worksheet (या सिर्फ "Sheet") कहते हैं — बिल्कुल एक Notebook की तरह, जिसमें कई पन्ने होते हैं। नीचे Sheet Tabs से जुड़े सभी actions बताए गए हैं।

Actionकैसे करें?
नई Sheet जोड़नाSheet tabs के बगल में + button दबाएं
Sheet Rename करनाSheet tab पर Double-Click करके नया नाम type करें
Sheet Delete करनाSheet tab पर Right-Click → Delete
Sheet Move/Copy करनाSheet tab को drag करके नई जगह ले जाएं
Sheet Color बदलनाRight-Click → Tab Color → रंग चुनें
दूसरी Sheet पर जानानीचे उस Sheet के नाम पर सीधा Click करें
Topic 3
Cell Basics और Data Entry
Working with Cells — 3 Sub-topics
3.1  ·  Cell Address समझना

Cell Address कैसे पढ़ें?

हर cell का अपना एक unique address होता है, जो Column के Letter और Row के Number को मिलाकर बनता है। इसे समझना Excel सीखने का सबसे पहला और ज़रूरी कदम है — इसी address से formulas में cells को refer किया जाता है।

Exampleमतलब
A1Column A, Row 1 — worksheet का पहला cell
B5Column B, Row 5
D10Column D, Row 10
A1:B5Cell Range — A1 से B5 तक के सभी cells
Name Box से पता करें
किसी भी cell पर click करते ही, screen के ऊपर बाईं तरफ Name Box में उसका address दिख जाता है। यह सबसे तेज़ तरीका है यह जानने का कि आप अभी किस cell में हैं।
3.2  ·  Data Types

Data Types — Text, Number, Date, Formula

Excel में हम मुख्य रूप से चार तरह का data type कर सकते हैं, और Excel खुद पहचान लेता है कि आपने क्या type किया है — उसी हिसाब से वो data को अपने आप align कर देता है।

Data TypeExampleपहचान
TextRam, Jamshedpurअपने आप Left-aligned हो जाता है
Number100, 25.5अपने आप Right-aligned हो जाता है
Date15/08/2026Excel इसे अपने Date format में बदल देता है
Formula=A1+B1= से शुरू होता है, calculation करता है
याद रखने वाली Trick
  • Number दाईं तरफ, Text बाईं तरफ — बिना कुछ बताए Excel खुद align कर देता है
  • अगर Number को Text मानना है (जैसे Phone Number शुरू में 0 के साथ), तो पहले ' (apostrophe) लगाएं
3.3  ·  Cell Select करने के तरीके

Cell Select करना — सभी तरीके

Formatting करने से पहले या Formula में इस्तेमाल करने से पहले, cells को select करना आना ज़रूरी है। नीचे table में mouse और keyboard दोनों से select करने के तरीके दिए गए हैं।

तरीकाActionक्या select होगा
एक Cellउस cell पर Click करेंसिर्फ वो एक cell
कई Cells (Range)Click करके Drag करेंDrag किए हुए सभी cells
अलग-अलग CellsCtrl दबाकर Click करेंचुने हुए अलग-अलग cells
शुरू से अंत तक Rangeपहला cell click → Shift + आख़िरी cell clickबीच के सभी cells
पूरी RowRow Number पर Click करेंपूरी row
पूरी ColumnColumn Letter पर Click करेंपूरी column
पूरी SheetCtrl+ASheet के सभी cells
Topic 4
Editing और Shortcuts
Basic Editing & All Shortcuts — 3 Sub-topics
4.1  ·  Cut, Copy, Paste, Undo

Basic Editing Options

Data type करने के बाद उसे edit करना भी उतना ही ज़रूरी है — जैसे किसी गलती को Undo करना, data को Copy-Paste करना। नीचे table में सबसे common editing options दिए गए हैं।

OptionShortcutकाम
CutCtrl+XSelected data हटाकर Clipboard में रखना
CopyCtrl+CSelected data copy करना (original रहता है)
PasteCtrl+VCopy/Cut किया हुआ data चिपकाना
UndoCtrl+Zआखिरी action वापस लेना
RedoCtrl+YUndo किया हुआ वापस करना
Clear ContentsDeleteCell का data हटाना (cell format रहता है)
4.2  ·  Row/Column — Insert, Delete, Resize

Rows और Columns के साथ काम करना

कभी-कभी data enter करने के बाद बीच में एक नई Row या Column जोड़नी पड़ती है, या किसी की width/height बदलनी पड़ती है। नीचे table में इससे जुड़े सभी actions बताए गए हैं।

Actionकैसे करें?
Row/Column Insert करनाRow/Column Header पर Right-Click → Insert
Row/Column Delete करनाRow/Column Header पर Right-Click → Delete
Width/Height बदलनाColumn/Row की border को drag करें
Auto-fit करनाBorder पर Double-Click — content के हिसाब से size अपने आप set हो जाता है
Row/Column Hide करनाRight-Click → Hide (दोबारा दिखाने के लिए Unhide)
4.3  ·  All Keyboard Shortcuts

MS Excel — सभी Important Shortcuts

MS Excel में तेज़ी से काम करने के लिए keyboard shortcuts बहुत काम आते हैं। नीचे File, Formula, Editing और Navigation से जुड़े सभी shortcuts categories में बाँटकर दिए गए हैं।

File Operations
Ctrl+NNew Workbook Ctrl+OOpen Ctrl+SSave F12Save As Ctrl+PPrint Ctrl+WClose Workbook Alt+F4Exit Excel
Formula & Function Keys
F2Cell Edit करना F4Absolute/Relative Reference बदलना Alt+=AutoSum लगाना Shift+F3Insert Function Ctrl+`Formulas दिखाना/छुपाना
Edit Operations
Ctrl+ZUndo Ctrl+YRedo Ctrl+ASelect All Ctrl+CCopy Ctrl+XCut Ctrl+VPaste Ctrl+FFind Ctrl+HFind & Replace
Navigation
Ctrl+HomeSheet की शुरुआत (A1) Ctrl+Endआखिरी used cell Ctrl+ArrowData के अंत तक jump Ctrl+Page Up/Downपिछली/अगली Sheet Tabअगला Cell Enterनीचे वाला Cell
Topic 5
Formulas और Functions
Excel का सबसे ज़रूरी हिस्सा — 4 Sub-topics
5.1  ·  Formula कैसे लिखें?

Formula लिखने का तरीका

Excel में हर Formula हमेशा = (equal to sign) से शुरू होता है — यही Excel को बताता है कि यह एक calculation है, plain text नहीं। नीचे basic operators के साथ formula के उदाहरण दिए गए हैं।

OperationOperatorFormula Example
जोड़ना (Addition)+=A1+B1
घटाना (Subtraction)-=A1-B1
गुणा (Multiplication)*=A1*B1
भाग (Division)/=A1/B1
1
वो cell select करें जहाँ result चाहिए
2
= type करें
3
Formula लिखें — जैसे =A1+B1
4
Enter दबाएं — result अपने आप दिख जाएगा
Operator का क्रम (Precedence)
Excel भी math के नियम follow करता है — पहले Brackets (), फिर Multiply/Divide (*,/), और सबसे बाद में Add/Subtract (+,-)। जैसे स्कूल में सीखा BODMAS नियम, वैसा ही यहाँ भी लागू होता है।
5.2  ·  Basic Functions

Basic Functions — SUM, AVERAGE, MAX, MIN, COUNT

Function एक ready-made formula होता है, जिसका नाम पहले से तय होता है — बस उसके सामने bracket में cell range देनी होती है। नीचे table में सबसे ज़्यादा use होने वाले 5 basic functions दिए गए हैं।

FunctionFormula Exampleकाम
SUM=SUM(A1:A10)A1 से A10 तक के सभी numbers जोड़ना
AVERAGE=AVERAGE(A1:A10)Numbers का औसत (average) निकालना
MAX=MAX(A1:A10)Range में सबसे बड़ी value बताना
MIN=MIN(A1:A10)Range में सबसे छोटी value बताना
COUNT=COUNT(A1:A10)Range में कितने numbers हैं, यह गिनना
Function लिखने का Pattern
  • हर function = से शुरू होता है, फिर Function का नाम, फिर bracket में Range
  • Text और Number दोनों गिनने के लिए =COUNTA(A1:A10) use करें
5.3  ·  Cell Reference

Cell Reference — Relative vs Absolute

यह Excel का सबसे important और शुरुआत में थोड़ा tricky लगने वाला concept है। जब कोई formula एक cell से दूसरे cell में copy किया जाता है, तो उसके अंदर की cell references बदल भी सकती हैं और नहीं भी — यह इस बात पर depend करता है कि reference किस तरह का है।

Relative Reference — A1
  • Default तरीका — बिना $ के
  • Formula copy करने पर automatically बदल जाता है
  • ज़्यादातर roज़ के calculations के लिए इस्तेमाल होता है
Absolute Reference — $A$1
  • $ sign लगाकर बनाया जाता है
  • Formula copy करने पर भी fix रहता है, बदलता नहीं
  • जब कोई एक fixed value सबके साथ use करनी हो, तब काम आता है
SituationReference TypeExample
हर row के अपने-अपने दो numbers जोड़ने हैंRelative=A1+B1
सबकी salary में एक ही fixed Bonus (जैसे E1 में) जोड़नी हैAbsolute=A1+$E$1
$ Sign कैसे लगाएं?
Formula में उस cell reference पर cursor रखकर F4 दबाएं — Excel अपने आप $ signs लगा देगा। दोबारा F4 दबाने पर अलग-अलग combinations (जैसे सिर्फ Column या सिर्फ Row lock) भी मिल जाते हैं।
5.4  ·  AutoSum और Fill Handle

AutoSum और Fill Handle — दो सबसे बड़े Time-Savers

Excel में कुछ features formula लिखने का काम काफी तेज़ बना देते हैं — इनमें से AutoSum और Fill Handle सबसे ज़्यादा use होते हैं।

Featureकैसे Use करें?काम
AutoSumCell select करें → Home tab → Σ button (या Alt+=)अपने आप SUM formula लगा देता है
Fill HandleSelected cell के नीचे-दाएं corner पर छोटा square drag करेंFormula या Data को नीचे/बगल के cells में copy करता है
Series Fill1, 2 लिखकर दोनों select करके Fill Handle drag करें1, 2, 3, 4... series अपने आप बना देता है
Topic 6
Formatting
Cells को अच्छा दिखाना — 3 Sub-topics
6.1  ·  Font और Number Formatting

Font और Number Formatting

Home tab से हम text का look बदल सकते हैं, और साथ ही numbers को अलग-अलग format में दिखा सकते हैं — जैसे Currency (₹) या Percentage (%) की तरह। नीचे table में सभी options दिए गए हैं।

OptionShortcutकाम
BoldCtrl+BText मोटा करना
ItalicCtrl+IText तिरछा करना
UnderlineCtrl+UText के नीचे line
Font ColorDropdown सेText का रंग बदलना
Number FormatDropdown सेGeneral, Number, Currency (₹), Percentage (%), Date
6.2  ·  Borders, Colors और Merge Cells

Borders, Cell Colors और Merge Cells

Table जैसा professional look देने के लिए borders और colors लगाना ज़रूरी है, और headings के लिए अक्सर कई cells को जोड़कर एक बड़ा cell बनाना पड़ता है। नीचे इन सभी options के बारे में बताया गया है।

Optionकाम
BorderCells के चारों तरफ या बीच में line लगाना — table जैसा look
Fill ColorCell का background color बदलना
Merge & Centerकई cells को जोड़कर एक बड़ा cell बनाना — headings के लिए
Wrap Textलंबे text को cell के अंदर कई lines में fit करना
Text AlignmentText को Left, Center, Right या Top, Middle, Bottom set करना
6.3  ·  Conditional Formatting

Conditional Formatting — Value के हिसाब से रंग

Conditional Formatting से cell का color अपने आप बदल जाता है, बिना manually रंग लगाए — यह इस बात पर depend करता है कि cell में कौन सी value है। बड़े data में important numbers को तुरंत पहचानने के लिए यह बहुत useful है।

Rule Typeकाम
Highlight Cell RulesGreater Than, Less Than, Equal To जैसी conditions पर रंग लगाना
Color ScalesValue के छोटे-बड़े होने के हिसाब से Green से Red तक रंग की gradient
Data BarsCell के अंदर ही value के बराबर एक colored bar दिखाना
Real-life Example
  • Marksheet में 33 से कम Marks वाले cells को Red कर दें — Fail students तुरंत दिख जाएंगे
  • Home tab → Conditional Formatting → Highlight Cell Rules → Less Than → 33
Topic 7
Charts और Data Tools
Data को Visualize करना — 3 Sub-topics
7.1  ·  Chart कैसे बनाएं?

Chart बनाने के Steps

Numbers की table को समझना कभी-कभी मुश्किल लगता है, लेकिन उसी data को एक Chart में बदल देने से पूरी picture एक नज़र में साफ हो जाती है। नीचे Chart बनाने के आसान steps दिए गए हैं।

1
जिस data का Chart बनाना है, उसे select करें (headings समेत)
2
Insert tab → अपनी पसंद का Chart type चुनें (Column, Pie, Line, आदि)
3
Chart अपने आप बन जाता है — selected data के हिसाब से
4
Chart Title लिखें, और Colors/Style को अपनी पसंद से customize करें
7.2  ·  Chart Types

Chart Types — कौन सा कब use करें?

अलग-अलग तरह के data के लिए अलग-अलग Chart Type बेहतर काम करता है। नीचे सबसे ज़्यादा use होने वाले 4 chart types और उनका सही उपयोग बताया गया है।

Chart Typeकब use करें
Column Chartअलग-अलग categories की values Compare करने के लिए
Bar ChartColumn Chart जैसा ही, पर horizontal — लंबे नामों के लिए बेहतर
Line Chartसमय के साथ बदलाव (Trend) दिखाने के लिए — जैसे महीने-दर-महीने Sales
Pie Chartपूरे का कितना हिस्सा (Percentage) है, यह दिखाने के लिए
7.3  ·  Sorting और Filtering

Data को Sort और Filter करना

जब data की rows बहुत ज़्यादा हो जाती हैं, तो उन्हें ठीक तरीके से arrange करना या सिर्फ ज़रूरी rows देखना मुश्किल हो जाता है — इसके लिए Excel में Sort और Filter जैसे powerful tools हैं, जो Data tab में मिलते हैं।

Toolकाम
Sort A-Z / Z-AText को alphabetical order में arrange करना
Sort Smallest to LargestNumbers को छोटे से बड़े order में arrange करना
Filterहर column heading पर dropdown arrow — सिर्फ ज़रूरी rows दिखाना
Custom Sortकई columns के आधार पर एक साथ sort करना
Topic 8
Page Setup और Printing
Print के लिए तैयार करना — 2 Sub-topics
8.1  ·  Page Setup

Page Setup — Print से पहले Settings

Sheet को print करने से पहले उसे सही तरीके से तैयार करना ज़रूरी है, वरना data आधा-अधूरा या कटा हुआ print हो सकता है। नीचे Page Layout tab के सबसे ज़रूरी options दिए गए हैं।

Optionकाम
MarginsPage के चारों तरफ खाली जगह set करना
OrientationPortrait (सीधा) या Landscape (आड़ा) चुनना
Print Areaसिर्फ ज़रूरी cells को print करने के लिए select करना
Page SizeA4, Letter जैसे common paper sizes चुनना
8.2  ·  Print Preview और Print

Sheet को Print करना

Print करने से पहले हमेशा Preview देख लेना चाहिए, ताकि पता चल जाए कि print होने पर sheet कैसी दिखेगी — इससे कागज़ की बर्बादी भी नहीं होती।

1
Ctrl+P दबाएं — Print Preview खुल जाएगा
2
दाईं तरफ preview में check करें कि data सही दिख रहा है या नहीं
3
ज़रूरत हो तो Orientation या Margins बदल लें
4
Print button दबाएं
Topic 9
Final Practical Project
सभी Skills एक साथ use करें — 1 Sub-topic
9.1  ·  Practical Exercise — Student Marksheet बनाएं

Final Project — MS Excel में Student Marksheet बनाएं

इस Chapter में सीखी गई सभी चीज़ों को एक साथ इस्तेमाल करके, अब एक असली जैसी Student Marksheet बनाएंगे — जिसमें Formulas, Formatting और एक Chart, सब कुछ होगा।

1
Headings बनाएं: पहली row में लिखें — Name, Hindi, English, Math, Science, Total, Average
2
Data भरें: 5-6 students के नाम और उनके 4 subjects के marks type करें
3
Total निकालें: Total column में =SUM(...) formula लगाएं, फिर Fill Handle से बाकी sab students के लिए copy करें
4
Average निकालें: Average column में =AVERAGE(...) formula लगाएं
5
Formatting करें: Headings को Bold और Merge & Center करें, Border लगाएं, Fail students (33 से कम) को Conditional Formatting से Red करें
6
Chart बनाएं: Name और Total column select करके एक Column Chart बनाएं
7
Save करें: Ctrl+S दबाकर file को Marksheet.xlsx नाम से save करें
इस Project में क्या सीखा?
  • Cell Address और Data Entry
  • SUM और AVERAGE Functions
  • Fill Handle से Formula Copy करना
  • Bold, Border, Merge & Center Formatting
  • Conditional Formatting — Fail Students Highlight करना
  • Column Chart बनाना
Marksheet Pro Tips
  • पहली row हमेशा Freeze रखें (View → Freeze Top Row)
  • Total/Average के लिए हमेशा Formula use करें, manually मत जोड़ें
  • Numbers को Right-align ही रहने दें — पढ़ने में आसान होता है
  • File name meaningful रखें — जैसे Marksheet_Class10_2026.xlsx
  • बार-बार Ctrl+S दबाकर save करते रहें