कंप्यूटर का इतिहास
Abacus से शुरू होकर AI-powered computers तक — यह सफर हज़ारों साल का है। पहले कमरे जितने बड़े computers थे, आज वो pocket में आ गए हैं!
Computer से पहले — शुरुआती यंत्र
Computer का इतिहास हज़ारों साल पुराना है। इंसान ने पहले गणना करने के लिए कई यंत्र बनाए — ये सभी आज के computer के पूर्वज हैं:
कंप्यूटर की 5 पीढ़ियाँ — एक नज़र में
हर पीढ़ी में technology बदली — computers छोटे, तेज़ और सस्ते होते गए:
| पीढ़ी | वर्ष | मुख्य तकनीक | Size | प्रमुख Computer |
|---|---|---|---|---|
| 1st पीढ़ी | 1940–1956 | Vacuum Tubes | पूरा कमरा | ENIAC, UNIVAC I |
| 2nd पीढ़ी | 1956–1963 | Transistors | बड़ी अलमारी | IBM 1401, UNIVAC II |
| 3rd पीढ़ी | 1964–1971 | Integrated Circuits (IC) | बड़ा briefcase | IBM 360, PDP-8 |
| 4th पीढ़ी | 1971–2010 | Microprocessor | Desktop / Laptop | IBM PC, Apple Mac |
| 5th पीढ़ी | 2010–आज | AI / Machine Learning | Pocket (Mobile) | Smartphones, AI Systems |
27 tonnes वज़न
कमरे से अलमारी
घर में आ गया
AI powered
हर पीढ़ी की पूरी जानकारी
1940 से आज तक — Computer की 5 पीढ़ियों की यात्रा एक नज़र में
महत्वपूर्ण आविष्कारक
इन महान वैज्ञानिकों ने computer को जन्म दिया और इसे आज की स्थिति तक पहुँचाया:
English mathematician जिन्होंने 1822 में Difference Engine और 1837 में Analytical Engine design की। Analytical Engine में Input, Processing, Storage और Output सब थे — यही आज के computer का concept है। इसीलिए इन्हें "Father of Computer" कहते हैं।
Charles Babbage की collaborator। Analytical Engine के लिए पहला algorithm (program) लिखा। इसीलिए इन्हें दुनिया की पहली computer programmer कहते हैं। U.S. Defense Dept ने अपनी programming language का नाम इनके नाम पर "Ada" रखा।
British mathematician — "Father of Computer Science" और "Father of AI"। 1936 में Turing Machine का concept दिया। WWII में Enigma code तोड़कर लाखों जानें बचाईं। Turing Test — AI की intelligence मापने का तरीका — इनकी ही देन है।
Hungarian-American mathematician जिन्होंने Von Neumann Architecture दी — CPU, Memory, Input और Output एक साथ। आज के almost सभी computers इसी architecture पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि programs को data की तरह memory में store करो।
Paul Allen के साथ 1975 में Microsoft की स्थापना की। MS-DOS और फिर Windows OS बनाया जिसने personal computing को आम लोगों तक पहुँचाया। एक समय दुनिया के सबसे अमीर इंसान। आज Gates Foundation से global health और education में काम।
Steve Wozniak के साथ 1976 में Apple बनाया। Apple II, Macintosh, iMac, iPod, iPhone, iPad — technology को design और user-friendly बनाने की नई सोच दी। उन्होंने prove किया कि computer सिर्फ engineers के लिए नहीं — सबके लिए है।
रोचक ऐतिहासिक तथ्य
| तथ्य | विवरण |
|---|---|
| पहला Electronic Computer | ENIAC (1945) — वज़न 27 tonnes, 18,000 vacuum tubes, 1,800 sq. ft. जगह घेरता था। |
| पहला Commercial Computer | UNIVAC I (1951) — U.S. Census Bureau के लिए। Business और Government use का पहला computer। |
| "Bug" की कहानी | 1947 में Grace Hopper ने computer में असली moth (पतंगा) पाया जो machine में फंसा था — तब से software error को "Bug" कहते हैं। |
| पहला Computer Virus | Creeper (1971) — ARPANET पर फैला। सिर्फ message display करता था: "I'm the Creeper, catch me if you can!" |
| Moon Mission Computer | Apollo 11 (1969) के computer की memory सिर्फ 4KB थी। आज के smartphone में 8–16GB RAM होती है। |
| पहला Domain Name | symbolics.com — 15 March 1985 को register हुआ। दुनिया का पहला .com domain। |
भारत में Computer का आगमन
भारत में computer का सफर भी बहुत रोचक है:
- Father of Computer = Charles Babbage — Analytical Engine (1837)
- पहली Programmer = Ada Lovelace (महिला) — Babbage की machine के लिए algorithm
- ENIAC (1945) = पहला electronic computer — 27 tonnes, Vacuum Tubes
- Generations: 1st Vacuum Tubes → 2nd Transistors → 3rd IC → 4th Microprocessor → 5th AI
- "Bug" शब्द Grace Hopper ने 1947 में दिया — computer में असली moth मिली थी
- भारत का पहला computer — HEC-2M (1956), ISI Kolkata में