Hardware क्या होता है? | What is Hardware?
Hardware computer के वो physical parts होते हैं जिन्हें हम अपने हाथों से छू सकते हैं, देख सकते हैं और महसूस कर सकते हैं।
- Hardware वो होता है जिसे हम छू सकते हैं — जैसे Keyboard, Mouse, Monitor, Printer — ये सब hardware हैं
- Hardware अकेले काम नहीं करता — उसे Software की ज़रूरत होती है। जैसे शरीर (hardware) को दिमाग (software) चाहिए
- Hardware टूटने या खराब होने पर repair होता है या नया लेना पड़ता है — software की तरह update नहीं होता
- Hardware को आँखों से देख सकते हैं और हाथ से पकड़ सकते हैं — यह computer का 'शरीर' है
Hardware के 6 प्रकार | 6 Types of Hardware
| प्रकार | Type | काम | Function | उदाहरण | Examples |
|---|---|---|
| Input Hardware | Computer को data देना | Keyboard, Mouse, Scanner, Webcam, Microphone |
| Output Hardware | Computer से result लेना | Monitor, Printer, Speaker, Projector |
| Processing Hardware | Data को process करना | CPU (Processor), Motherboard |
| Storage Hardware | Data को save रखना | Hard Disk, SSD, Pen Drive, Memory Card |
| Communication Hardware | Internet से जोड़ना | WiFi Card, LAN Card, Modem, Router |
| Power Hardware | Electricity supply करना | SMPS, UPS, Battery |
Input Devices = Data अंदर जाता है (→) · Output Devices = Data बाहर आता है (←)
Input + Output दोनों वाले Devices
कुछ devices ऐसे होते हैं जो एक साथ Input और Output दोनों का काम करते हैं — इन्हें I/O Devices (Input-Output Devices) कहते हैं।
| Device | Input (क्या अंदर जाता है) | Output (क्या बाहर आता है) |
|---|---|---|
| Touchscreen | Finger touch / Stylus input | Screen पर display |
| Headset with Mic | Microphone से आवाज़ | Earphone से sound |
| Network Card (NIC) | Internet data receive करना | Internet data send करना |
| Hard Disk / Pen Drive | Data read (पढ़ना) | Data write (लिखना) |
| Modem | Internet signal receive | Internet signal send |
- Input Device — Data अंदर भेजता है → Keyboard, Mouse, Scanner, Microphone
- Output Device — Result बाहर देता है → Monitor, Printer, Speaker, Projector
- I/O Device — दोनों काम एक साथ → Touchscreen, Hard Disk, Modem, Network Card
CPU — Computer का दिमाग | CPU — Brain
CPU (Central Processing Unit) computer का सबसे ज़रूरी हिस्सा है। इसे 'Brain' या 'Processor' भी कहते हैं। हम जो भी computer पर करते हैं — typing, internet, games — सब कुछ CPU ही process करता है। CPU जितना powerful होगा, computer उतना तेज़ चलेगा।
- सभी गणित करता है — जोड़, घटाव, गुणा, भाग
- फैसला करता है — जैसे "क्या 5 बड़ा है 3 से?" — हाँ या ना
- Calculator की तरह — लेकिन करोड़ों बार प्रति second
- Computer के सभी parts को निर्देश देता है
- Traffic police जैसा — सबको बताता है कब क्या करना है
- बिना CU के कोई part काम नहीं करेगा
CPU के अंदर की छोटी memory — जैसे हाथ की हथेली पर कुछ पल के लिए लिख लो। काम होते समय data यहाँ रखता है। RAM से भी हज़ारों गुना तेज़ होती हैं।
CPU के तीन मुख्य भाग: ALU (गणित), Control Unit (नियंत्रण), Registers (अस्थायी memory)
- Intel: Core i3 (basic) → i5 (mid) → i7 (powerful) → i9 (extreme)
- AMD: Ryzen 3 → Ryzen 5 → Ryzen 7 → Ryzen 9
- Cyber Cafe के लिए: Intel Core i3 best — सस्ता और reliable
Motherboard — Computer की रीढ़ की हड्डी
Motherboard computer का सबसे बड़ा circuit board होता है — जैसे किसी घर की नींव होती है, वैसे ही। Computer के सभी parts — CPU, RAM, Hard Disk, GPU — इसी पर लगते हैं और इसी के ज़रिए एक-दूसरे से बात करते हैं। Motherboard के बिना computer बन ही नहीं सकता।
| Motherboard का हिस्सा | काम |
|---|---|
| CPU Socket | Processor (CPU chip) यहाँ बैठता है — जैसे Mobile में SIM card का slot होता है वैसे ही |
| RAM Slots | RAM (working memory) की sticks यहाँ लगती हैं — आमतौर पर 2 या 4 slots होते हैं |
| PCIe Slots | Graphics Card, WiFi Card जैसे extra cards यहाँ लगते हैं — जैसे मोबाइल में memory card slot |
| SATA Ports | Hard Disk, SSD, DVD Drive को wire से यहाँ connect करते हैं |
| M.2 Slot | नई fast SSD (pen जितनी पतली) directly यहाँ लगती है — wire की ज़रूरत नहीं, बहुत तेज़ होती है |
| BIOS Chip | Computer को "जगाने" वाली chip — जब ON करते हैं तो सबसे पहले यही चलती है और सभी parts को check करती है |
| CMOS Battery | घड़ी जैसी छोटी गोल battery — computer बंद होने पर भी date/time याद रखती है (CR2032) |
| Power Connector | SMPS से बिजली यहाँ आती है — पूरे Motherboard को power मिलती है |
| USB / Audio Headers | Cabinet के आगे (Front) के USB और headphone ports की wires यहाँ लगती हैं |
| ATX | Standard size, Full Tower |
| Micro-ATX | छोटा, Mid Tower |
| Mini-ITX | सबसे छोटा, Compact PC |
| ASUS | सबसे भरोसेमंद |
| Gigabyte | अच्छी quality |
| MSI | Gaming के लिए |
- Motherboard और CPU का socket match होना ज़रूरी है — Intel का CPU AMD motherboard में नहीं लगेगा
- CMOS battery खत्म होने पर computer की date/time reset हो जाती है — battery बदलें (CR2032 — ₹30–50)
- Cyber Cafe के लिए ASUS या Gigabyte Micro-ATX best है — reliable और सस्ता
Input Devices — डेटा अंदर भेजने वाले
| Device | काम | Function |
|---|---|
| Keyboard | अक्षर, नंबर, और symbols type करने के लिए |
| Mouse | Screen पर cursor move करने और click करने के लिए |
| Microphone | आवाज़ को digital data में convert करता है |
| Scanner | Document और photo को digital बनाता है |
| Webcam | Video call और photo के लिए |
| Joystick | Games खेलने के लिए |
| Graphics Tablet | Digital drawing और designing के लिए |
Keyboard — Keys के 25 प्रकार
Keyboard एक Input Device है जिससे हम computer में अक्षर, नंबर, और commands type करते हैं। एक standard keyboard में लगभग 104 keys होती हैं।
| Key का प्रकार | Keys | काम |
|---|---|---|
| Alphabetic Keys | A–Z (26 keys) | A से Z तक सभी अक्षर type करना — Shift के साथ Capital letters |
| Numeric Keys | 0–9 (10 keys) | 0 से 9 तक numbers — Shift के साथ @, #, $, % जैसे special symbols |
| Function Keys | F1–F12 | F1=Help, F2=Rename, F5=Refresh, F12=Save As — हर software में काम अलग होता है |
| Arrow Keys | ↑ ↓ ← → | Cursor को ऊपर ↑, नीचे ↓, बाईं ← और दाईं → तरफ move करना |
| Enter Key | Enter / Return | Command execute करना, नई line शुरू करना — Form में अगले field पर जाना |
| Backspace Key | Backspace | Cursor के बाईं तरफ का अक्षर delete — typing में गलती सुधारने के लिए सबसे ज़्यादा use |
| Delete Key | Delete / Del | Cursor के दाईं तरफ का अक्षर delete — Files/Folders delete करने के लिए भी use |
| Shift Key | Shift (दोनों तरफ) | Letters Capital बनाना (a→A) — Shift+2=@, Shift+4=$, Shift+1=! जैसे symbols type करना |
| Caps Lock | Caps Lock | एक बार दबाने पर सभी letters CAPITAL — दोबारा दबाने पर small — LED light से ON/OFF पता चलता है |
| Ctrl Key | Ctrl (दोनों तरफ) | Ctrl+C=Copy, Ctrl+V=Paste, Ctrl+Z=Undo, Ctrl+S=Save, Ctrl+A=Select All, Ctrl+P=Print |
| Alt Key | Alt (दोनों तरफ) | Alt+F4=Window बंद, Alt+Tab=Programs switch करना, Browser में Alt+Left=Back जाना |
| Tab Key | Tab | Paragraph में indent देना — Form fill करते समय अगले box में जाना — Excel में अगले cell में |
| Escape Key | Esc | Dialog box बंद करना — Running command cancel करना — Program में menu बंद करना |
| Windows Key | Win ⊞ | Windows Start Menu खोलना — Win+D=Desktop, Win+E=File Explorer, Win+L=Lock, Win+R=Run |
| Space Bar | Space Bar | दो words के बीच space देना — keyboard की सबसे लंबी key — अंगूठे से दबाते हैं |
| Numeric Keypad | 0–9, +, –, *, / | Num Lock ON होने पर 0-9 और +, -, *, / type करना — Data entry और accounting में useful |
| Print Screen | PrtSc | पूरी screen की image Clipboard में — Paint में Ctrl+V से देखें — Win+PrtSc से Pictures/Screenshots में save होती है |
| Scroll Lock | Scroll Lock | Scroll behavior बदलना — आज के समय बहुत कम use होती है — Keyboard पर LED light से ON/OFF पता चलता है |
| Pause / Break | Pause Break | चलते program को pause करना — Command Prompt में Ctrl+C से running command रोकते हैं |
| Insert | Insert / Ins | Normal typing में cursor के आगे का text हटता नहीं — Insert ON करने पर जो type करो वो पुराने अक्षर की जगह ले लेता है। उदाहरण: "Ram" लिखा है → cursor R पर रखो → Insert ON करो → "S" दबाओ → "Sam" हो जाएगा (R की जगह S आ गया) |
| Home | Home | Line की एकदम शुरुआत में cursor — Ctrl+Home से पूरे document की शुरुआत में जाता है |
| End | End | Line के एकदम अंत में cursor — Ctrl+End से पूरे document के अंत में जाता है |
| Page Up | PgUp | एक पूरा page ऊपर scroll — लंबे documents और PDFs में तेज़ navigation के लिए |
| Page Down | PgDn | एक पूरा page नीचे scroll — Webpage और Word document quickly scroll करने के लिए |
| Num Lock | Num Lock | Numeric Keypad on/off करना — light जले तो ON |
Important Keyboard Shortcuts
| Shortcut | विस्तार से समझें |
|---|---|
| Alt (अकेला) | किसी भी software (MS Word, Notepad) में सिर्फ Alt दबाने से ऊपर का Menu Bar (File, Edit, View) activate हो जाता है — फिर Arrow keys से navigate करें, Enter से खोलें |
| Alt+Tab | खुले हुए सभी Programs के बीच switch करना — Alt दबाए रखें, Tab बार-बार दबाएं — program select होते ही Alt छोड़ें। जैसे: Word में काम करते हुए browser पर जाना और वापस आना |
| Win+ / Win+ | Window को screen के दाईं या बाईं आधी जगह में snap करता है — एक साथ दो programs side by side देखने के लिए बहुत useful। Example: बाईं तरफ Word, दाईं तरफ Browser — दोनों एक साथ देखें |
| Win+ / Win+ | Win+↑ = Window को Maximize करता है (पूरी screen) · Win+↓ = पहली बार दबाने पर Restore (छोटा करना), दूसरी बार दबाने पर Minimize (Taskbar में चली जाती है) |
| Alt+Space | खुली हुई window का Control Menu खुलता है जिसमें Minimize, Maximize, Restore, Close के options होते हैं — mouse की ज़रूरत नहीं |
| Shift+Delete | File को Recycle Bin में भेजे बिना सीधे permanently delete करता है — सावधान! एक बार delete होने पर वापस नहीं आएगी |
| Ctrl+⌫ Backspace | Normal Backspace से एक-एक अक्षर delete होता है — Ctrl+Backspace से पूरा word एक बार में delete। Example: "Computer Science" में cursor "Science" पर है → Ctrl+Backspace → "Computer " रह जाएगा |
| Ctrl+ / Ctrl+ | Cursor को letter-by-letter move करने की जगह word-by-word jump करता है — लंबे paragraphs में तेज़ navigation के लिए बहुत useful |
| Shift+Tab | Form भरते समय Tab से अगले box में जाते हैं — Shift+Tab से एक box पीछे (reverse) आ जाते हैं। गलती होने पर वापस जाना आसान |
| Caps Lock + Shift | अगर गलती से Caps Lock ON रह गया है — Shift दबाकर type करने पर letters small हो जाएंगे। Shift Caps Lock को temporarily override करता है |
| Space (browser में) | Chrome/Edge में webpage पर Spacebar दबाने से page एक पूरी screen नीचे scroll होती है — Shift+Space से ऊपर जाती है। Mouse wheel से ज़्यादा fast! |
| Alt+ / Alt+ / Alt+ | Browser और File Explorer में — Alt+Left = पिछला page (Back) · Alt+Right = अगला page (Forward) · Alt+Up = ऊपर वाले folder में जाना (Parent Folder) — जैसे C:\Users\Tudu में हैं तो Alt+Up दबाने पर C:\Users में चले जाएंगे |
| Alt+D | Browser या File Explorer में Alt+D दबाने से ऊपर का address bar (URL bar) select हो जाता है — तुरंत नई website या path type करें |
| Alt+Enter | किसी भी file या folder पर click करके Alt+Enter दबाएं → उसकी Properties (size, type, location, date) तुरंत खुलती है — right click की ज़रूरत नहीं |
| Win+Shift+S | Screen पर मनचाहा हिस्सा select करके screenshot लें — crosshair cursor आता है, जितना चाहिए उतना drag करें, clipboard में copy हो जाएगा |
| Win+PrtSc | पूरी screen का screenshot automatically save हो जाता है — Pictures → Screenshots folder में। हर बार clipboard में paste करने की ज़रूरत नहीं |
| Alt+PrtSc | सिर्फ अभी active window (जो सामने है) का screenshot clipboard में जाता है — पूरी screen नहीं — फिर Ctrl+V से paste करें |
| Win+Alt+PrtSc | Games और videos की Game Bar screenshot — Xbox Game Bar (Win+G) से save होती है। Games खेलते समय बिना game बंद किए screenshot |
| Ctrl+Shift+N | File Explorer में नया Folder तुरंत बनाएं — right click → New Folder करने की ज़रूरत नहीं। Browser में Incognito Window खुलती है |
| F2 | Desktop या File Explorer में किसी file/folder को click करके F2 दबाएं → उसका नाम edit mode में आ जाता है — rename करके Enter दबाएं। Right click → Rename से ज़्यादा तेज़! |
| F5 | Browser में open page को refresh करना, File Explorer में folder को refresh करना — नई files दिखाने के लिए। Ctrl+R से भी यही काम होता है |
| Shift+Click | Files की range select करने के लिए — पहली file पर click करें → आखिरी file पर Shift+click → बीच की सभी files automatically select हो जाती हैं। Ctrl+Click से अंतर: वो एक-एक select करता है, Shift+Click सब एक साथ |
| Ctrl+Scroll | Mouse scroll wheel को Ctrl के साथ घुमाएं → Browser, Word, File Explorer सब में Zoom In/Out होता है। ऊपर = Zoom In (बड़ा), नीचे = Zoom Out (छोटा) — Ctrl+0 से वापस 100% zoom |
| Ctrl+C / Ctrl+X / Ctrl+V | Text या file select करें → Ctrl+C = Copy (original वहीं रहती है) या Ctrl+X = Cut (original हट जाती है) → जहाँ paste करना हो वहाँ click करें → Ctrl+V = Paste। Clipboard में एक बार में एक ही चीज़ रहती है |
| Ctrl+Z / Ctrl+Y | Ctrl+Z = Undo — गलती हो जाए तो पिछला काम वापस लाएं, बार-बार दबाने पर और पीछे जाते हैं। Ctrl+Y = Redo — Undo को वापस लाएं। जैसे: गलती से paragraph delete हो गया → Ctrl+Z → वापस आ गया! |
| Ctrl+S / Ctrl+P / Ctrl+A / Ctrl+F | Ctrl+S = File Save · Ctrl+P = Print · Ctrl+A = सब कुछ Select All (सारा text या सारी files एक साथ) · Ctrl+F = Find — document या webpage में कोई word ढूंढना। Tip: काम करते समय हर 5 मिनट में Ctrl+S ज़रूर दबाएं! |
| Alt+F4 | खुली हुई window या program को बंद करना — ऊपर दाईं तरफ X button पर click करने की ज़रूरत नहीं। Desktop पर Alt+F4 दबाने पर Shutdown / Restart / Sign out का menu खुलता है |
| Win+D / Win+E / Win+L / Win+R | Win+D = सब windows minimize → Desktop दिखता है, दोबारा Win+D = वापस · Win+E = File Explorer खुलता है · Win+L = Computer Lock — काम छोड़कर जाना हो तो · Win+R = Run box खुलता है जहाँ msconfig, cmd, charmap जैसी commands चलाते हैं |
| PrtSc | पूरी screen की image Clipboard में copy होती है — फिर Paint खोलें → Ctrl+V → paste → Save। Win+PrtSc से directly Pictures → Screenshots folder में save होती है — paste करने की ज़रूरत नहीं |
| Shift + Arrow keys | Keyboard से text select करना — Shift+Right/Left = एक-एक अक्षर select · Shift+Ctrl+Right = पूरा word select · Shift+Home = cursor से line की शुरुआत तक सब · Shift+End = cursor से line के अंत तक सब। Mouse के बिना typing में सबसे तेज़ तरीका |
| Ctrl+Home / Ctrl+End | Long documents में — Ctrl+Home = एक झटके में document की एकदम शुरुआत में cursor · Ctrl+End = एकदम अंत में। 50 pages के document में scroll करने की ज़रूरत नहीं — तुरंत पहुँच जाते हैं |
| Click+Drag | Mouse से select करना — left button दबाए रखें और drag करें → जहाँ छोड़ें वहाँ तक text या files select। Files select करने के लिए खाली जगह से drag करें → एक box बनता है, उस box में आने वाली सभी files select हो जाती हैं |
| Space (तीन काम) | 1. Video में: YouTube, VLC में Spacebar = Play/Pause · 2. Browser में: Spacebar = एक पूरी screen नीचे scroll, Shift+Space = ऊपर · 3. Form में: Checkbox पर cursor हो तो Spacebar = ✓ tick / untick — mouse की ज़रूरत नहीं |
| F1 / F11 / F12 | F1 = किसी भी software में Help खोलना · F11 = Browser में Full Screen mode ON/OFF — video देखते समय बहुत useful · F12 = MS Word/Excel में Save As — file को नए नाम से या नई जगह save करना |
| Ctrl+N | File Explorer में नई Window खुलती है — दो अलग folders एक साथ देखने के लिए। Browser में नया Tab नहीं, नई पूरी Window खुलती है। नया Tab खोलना हो तो Ctrl+T दबाएं |
| Ctrl+Drag / Shift+Drag | Ctrl+Drag = file drag करते समय Ctrl दबाए रखें → file copy होगी, original वहीं रहेगी · Shift+Drag = file drag करते समय Shift दबाए रखें → file move होगी (Cut+Paste जैसा) — original हट जाएगी |
| Ctrl+T / Ctrl+W | Ctrl+T = Browser में नया Tab खुलता है — बिना mouse के तुरंत नई website खोलने के लिए। Ctrl+W = अभी खुला हुआ Tab बंद होता है। Tip: गलती से Tab बंद हो जाए तो Ctrl+Shift+T दबाएं — बंद Tab वापस आ जाएगा! |
| Ctrl+Tab | Browser में एक Tab से दूसरे Tab पर जाना — Ctrl+Tab = अगला Tab · Ctrl+Shift+Tab = पिछला Tab। Mouse से Tab click करने की ज़रूरत नहीं — keyboard से ही सब tabs navigate करें |
| Ctrl+L | Browser में Address Bar (URL Bar) तुरंत select हो जाता है — नई website का address type करें और Enter दबाएं। Alt+D से भी यही होता है — जो भी याद रहे use करें |
| Ctrl+D | अभी खुली website को Bookmark / Favourite में save करना — बाद में आसानी से खोल सकते हैं। Bookmarks Bar में save करें ताकि एक click में website खुले |
| Ctrl+H / Ctrl+J | Ctrl+H = Browser History खुलती है — पहले कौन सी websites खोली थीं देख सकते हैं, और History clear भी कर सकते हैं। Ctrl+J = Downloads page खुलता है — download हुई सभी files यहाँ दिखती हैं |
| Ctrl+Shift+Esc | Task Manager सीधे खुलता है — यह Ctrl+Alt+Delete से ज़्यादा fast है। Task Manager में देख सकते हैं कौन सा program ज़्यादा RAM/CPU use कर रहा है, और hung program को "End Task" करके बंद कर सकते हैं |
| Win+I | Windows Settings तुरंत खुलती है — Display, WiFi, Bluetooth, Printer, Volume सब यहाँ से set होता है। Start → Settings ढूंढने की ज़रूरत नहीं |
| Win+A | Action Center खुलता है (screen के दाईं तरफ से slide होकर) — WiFi, Bluetooth, Airplane Mode, Night Light, Volume जैसे quick settings यहाँ होते हैं। Notifications भी यहीं दिखती हैं |
| Win+S | Windows Search खुलता है — कोई भी file, app, setting, या website यहाँ से ढूंढें। Taskbar का search box click करने की ज़रूरत नहीं |
| Win+Tab | Task View खुलता है — सभी खुली windows एक साथ thumbnail view में दिखती हैं। यहाँ से नई Virtual Desktop भी बना सकते हैं — काम और personal चीज़ें अलग-अलग desktops पर रखें |
| Win+V | Clipboard History खुलता है — पिछले copy किए गए सभी texts और images यहाँ दिखते हैं। Normal Ctrl+V से सिर्फ आखिरी copied चीज़ paste होती है, लेकिन Win+V से पुराना कोई भी copied content दोबारा paste कर सकते हैं |
| Win+. (dot) | Emoji Picker खुलता है — किसी भी text box में cursor रखें और Win+. दबाएं → emoji, symbols, GIF सब मिलेंगे। WhatsApp Web, Gmail, Facebook — सब जगह काम करता है 😊 |
| Win+P | Display Mode select करें — PC Screen Only (सिर्फ laptop) · Duplicate (laptop + projector एक जैसा) · Extend (दो अलग screens) · Second Screen Only (सिर्फ projector/TV)। Presentation या class में projector जोड़ते समय बहुत useful |
| Win+X | Power User Menu खुलता है — Device Manager, Disk Management, Task Manager, Control Panel, PowerShell सब एक जगह। Normal users के लिए hidden menu — advanced settings तुरंत access होते हैं |
| Win+H | Voice Typing शुरू होती है — microphone से बोलें, computer type करता जाएगा। Hindi और English दोनों में काम करता है। Dictation के लिए perfect — हाथ से type करने की ज़रूरत नहीं |
| Win+Space | Keyboard language / input method switch होती है — English से Hindi (Devanagari) या Hindi से English। Taskbar में language indicator click करने की ज़रूरत नहीं — shortcut से तुरंत switch |
| Win+Pause | System Properties खुलती है — Computer का नाम, Windows version, RAM, Processor की जानकारी यहाँ दिखती है। किसी को computer का spec बताना हो तो Win+Pause दबाएं |
| Win+K | Cast / Connect panel खुलता है — Bluetooth speakers, wireless display (Smart TV, projector) से connect करने के लिए। Wire के बिना TV पर screen share करना हो तो Win+K use करें |
| Ctrl++ / Ctrl+- / Ctrl+0 | Browser में Zoom control — Ctrl++ = page बड़ा करें (zoom in) · Ctrl+- = page छोटा करें (zoom out) · Ctrl+0 = वापस normal 100% zoom। छोटे font वाली website पढ़नी हो तो Ctrl++ दबाएं |
| Ctrl+Shift+T | गलती से Tab बंद हो गई? Ctrl+Shift+T दबाएं — बंद Tab तुरंत वापस आ जाएगी। बार-बार दबाने पर पहले बंद हुई tabs भी वापस आती हैं — बहुत useful shortcut! |
| Ctrl+Shift+Del | Browser का Cache, Cookies, History clear करने का dialog खुलता है। Website सही नहीं खुल रही, login problem है, या पुराना data दिख रहा है — तो यह shortcut use करें और cache clear करें |
| Ctrl+1 से Ctrl+8 | Browser में specific tab number पर सीधे जाना — Ctrl+1 = पहला Tab · Ctrl+2 = दूसरा Tab · Ctrl+3 = तीसरा... इसी तरह Ctrl+8 तक। Ctrl+9 = हमेशा सबसे आखिरी Tab। बहुत सारे tabs खुले हों तो mouse से ढूंढने की ज़रूरत नहीं |
| Win+1 से Win+9 | Taskbar में जो apps pin की हुई हैं उन्हें number से खोलें — Win+1 = पहली pinned app · Win+2 = दूसरी · Win+3 = तीसरी। अगर वो app पहले से खुली है तो उस पर focus आ जाता है, बंद है तो खुल जाती है। Example: Chrome taskbar में 1st पर है → Win+1 दबाओ → Chrome! |
| Shift+Win+1 से Shift+Win+9 | उसी Taskbar app का बिल्कुल नया window खुलता है — पहले से खुले window पर focus नहीं जाता, एक fresh नया instance open होता है। Example: Chrome पहले से खुला है → Shift+Win+1 → एक और नया Chrome window खुल जाएगा |
| Ctrl+Win+1 से Ctrl+Win+9 | उस app के सभी खुले windows के बीच cycle करना — एक ही app के 3-4 windows खुले हों तो Ctrl+Win+Number बार-बार दबाने पर एक-एक करके सभी windows में जाते हैं। Example: 3 Chrome windows खुले हैं → Ctrl+Win+1 बार-बार दबाओ → तीनों में rotate करेगा |
| Alt+Win+1 से Alt+Win+9 | उस app की Jump List खुलती है — Jump List में उस app की recent files, pinned items, और common tasks होते हैं। Example: Word taskbar में 2nd है → Alt+Win+2 → Word की recent documents की list तुरंत दिखेगी — file ढूंढने की ज़रूरत नहीं |
- F और J keys पर उभार (bump) होता है — बिना देखे position पता चलती है
- Caps Lock की light जलने का मतलब — सब Capital में type होगा
- Shortcuts याद करने का तरीका — रोज़ 2-3 नए shortcuts practice करें, 1 हफ्ते में सब याद हो जाएंगे
- Win+Shift+S सबसे useful screenshot shortcut — इसे ज़रूर याद रखें!
English QWERTY Keyboard Layout
English keyboard को QWERTY layout कहते हैं — क्योंकि पहली row के पहले 6 अक्षर Q-W-E-R-T-Y हैं।
Keyboard scroll करके देखें →
- Home Row: A S D F — G H — J K L ; — उंगलियाँ यहाँ टिकती हैं
- Shift + कोई key = Capital / upper symbol जैसे Shift+2 = @, Shift+4 = $
Keyboard के अलग-अलग Zone — Function Keys (लाल), Number Keys (नारंगी), Alpha Keys (नीला), Home Row (हरा), Numeric Keypad (बैंगनी)
Hindi KrutiDev Layout
KrutiDev भारत का सबसे popular Hindi font और keyboard layout है। Government offices, schools, newspapers — हर जगह standard है।
- 1990 के दशक में India में बना — आज भी सरकारी काम में standard
- हर key पर एक Hindi अक्षर map होता है — जैसे 'k' दबाने पर 'क' आता है
- MS Word में KrutiDev 010 font select करके Hindi typing शुरू होती है
- Government job exam (UP लेखपाल, CPCT) में KrutiDev typing ज़रूरी होती है
| Key | अक्षर | Key | अक्षर | Key | अक्षर |
|---|---|---|---|---|---|
| k | क | [k | ख | x | ग |
| ?k | घ | M | ङ | p | च |
| N | छ | t | ज | t~t | ज्ञ |
| /k | झ | V | ट | B | ठ |
| M+ | ड | < | ढ | .k | ण |
| r | त | F | थ | n | द |
| ?k | ध | u | न | i | प |
| Q | फ | c | ब | H | भ |
| e | म | ; | य | j | र |
| y | ल | o | व | 'k | श |
| ' | ष | l | स | g | ह |
| K | क्ष | K~ | त्र | a | अ |
| मात्रा | Matra | Key | उदाहरण | Example |
|---|---|---|
| आ की मात्रा (ा) | kk | का = kk |
| इ की मात्रा (ि) | f | कि = df |
| ई की मात्रा (ी) | Z | की = dZ |
| उ की मात्रा (ु) | q | कु = kq |
| Halant (्) | ~ | क् = k~ |
- KrutiDev chart print करके keyboard पर stickers लगाएं — शुरुआत में मदद मिलती है
- Modern Hindi typing: Google Input Tools — phonetic है, 'namaskar' लिखने पर 'नमस्कार' आता है
Alt Codes — Special Characters
Num Lock ON करें → Alt दबाए रखें → Numeric Keypad पर number → Alt छोड़ें → character type।
| Alt Code | Symbol | नाम | Alt Code | Symbol | नाम |
|---|---|---|---|---|---|
| Alt+8377 | ₹ | रुपया | Alt+0169 | © | Copyright |
| Alt+0174 | ® | Registered | Alt+0153 | ™ | Trademark |
| Alt+0176 | ° | डिग्री | Alt+0177 | ± | Plus-Minus |
| Alt+0215 | × | गुणा | Alt+0247 | ÷ | भाग |
| Alt+0150 | – | En Dash | Alt+0151 | — | Em Dash |
| Alt+0188 | ¼ | एक चौथाई | Alt+0189 | ½ | आधा |
| Alt+7 | • | Bullet | Alt+0133 | … | Ellipsis |
| Alt+3 | ♥ | Heart | Alt+13 | ♪ | Music Note |
- Alt+8377 (₹) सबसे ज़्यादा काम आता है — याद कर लें!
- Laptop पर: Win+R → charmap → Character Map से copy करें
Mouse — विस्तार से जानें
Mouse एक Input Device है जिससे हम screen पर cursor को move करते हैं और programs को control करते हैं।
Mouse के मुख्य भाग
- Left Button — select, click, open — सबसे ज़्यादा use
- Right Button — context menu (options list) खोलना
- Scroll Wheel — page ऊपर-नीचे scroll करना
- Middle Click — नया tab खोलना, tab बंद करना
| Mouse Action | क्या होता है |
|---|---|
| Single Click (Left) | File या folder को select करना |
| Double Click (Left) | File या program को खोलना — Word में एक word select होता है |
| Triple Click (Left) | MS Word में पूरी line या paragraph select होती है — तीन बार जल्दी click करें |
| Right Click | Context menu दिखाना — Copy, Paste, Delete, Rename जैसे options |
| Click & Drag | File या folder को एक जगह से दूसरी जगह move करना |
| Ctrl + Click | एक साथ कई files अलग-अलग select करना — जैसे Ctrl दबाकर 3-4 files पर click करें |
| Shift + Click | पहली file से आखिरी file तक सभी files एक साथ select होती हैं — पहली file click → Shift दबाकर आखिरी file click |
| Ctrl + Drag | File को drag करके Copy करना — original file वहीं रहती है, new copy जहाँ छोड़ें वहाँ बन जाती है |
| Shift + Drag | File को drag करके Move करना — same result जैसे Cut & Paste — original file नई जगह चली जाती है |
| Scroll Up/Down | Page ऊपर-नीचे scroll करना |
| Ctrl + Scroll | Browser और Word में Zoom In / Zoom Out करना |
Mouse Cursor के प्रकार | Types of Mouse Cursors
| Cursor का नाम | Symbol | कब दिखता है |
|---|---|---|
| Normal Select | सामान्य cursor — Desktop और Folders पर हमेशा यही दिखता है | |
| Text Select (I-Beam) | MS Word, Notepad, Text Box पर — यहाँ click करके typing शुरू करें | |
| Hand / Link Select | Website के links पर — click करने से link खुलता है | |
| Busy / Loading | Computer काम कर रहा है — Program load हो रहा है — थोड़ा wait करें | |
| Working in Background | Background में काम चल रहा है — लेकिन आप काम जारी रख सकते हैं | |
| Move | Window को drag करके move करना — Title bar पर दिखता है | |
| Resize Horizontal | Window की left/right border पर — window को चौड़ा या पतला करें | |
| Resize Vertical | Window की top/bottom border पर — window को ऊँचा या छोटा करें | |
| Resize Diagonal | Window के corners पर — window को corner से resize करें | |
| Not Allowed | यह action नहीं होगा — File यहाँ copy/move नहीं हो सकती | |
| Help Select | Help mode में — किसी item पर click करने से उसकी जानकारी मिलती है | |
| Crosshair (Precision) | MS Paint, Photoshop में — drawing और precise selection के लिए |
- Cursor का shape देखकर पता चलता है — Computer क्या कर रहा है या आप क्या कर सकते हैं
- Busy cursor दिखे तो wait करें — program load हो रहा है
- Hand cursor दिखे तो वहाँ click करने पर कुछ खुलेगा (link)
- Not Allowed दिखे तो वह action नहीं होगा — दूसरा तरीका अपनाएं
- Control Panel → Mouse → Pointers से cursor का design बदल सकते हैं
Mouse के मुख्य भाग और उनके काम — Left Button, Right Button, Scroll Wheel
Scanner — विस्तार से | Scanner in Detail
Scanner एक Input Device है जो किसी भी कागज़, photo या document को computer में picture बना देता है — जैसे mobile camera से photo खींचते हैं वैसे ही, लेकिन ज़्यादा साफ और sharp। इससे documents की PDF बनती है।
| Scanner का प्रकार | कैसे काम करता है | कहाँ use होता है |
|---|---|---|
| Flatbed Scanner | Glass plate पर document रखकर scan करें — सबसे common | Office, Cyber Cafe — documents और photos |
| ADF Scanner (Auto Document Feeder) | एक बार में कई pages automatically scan होते हैं | Office — बड़े documents, multiple pages |
| Handheld Scanner | हाथ से document के ऊपर घुमाएं | Portable use, books और magazines |
| Barcode Scanner | Barcode / QR Code read करता है | Shop, Mall, Warehouse — products track करना |
| All-in-One (Printer+Scanner) | Print + Scan + Copy एक ही machine में | Cyber Cafe — सबसे practical choice |
- Scanner को computer से USB cable से connect करें
- Driver install करें (scanner के साथ आई CD या manufacturer की website से)
- Document को glass plate पर उल्टा रखें (face down)
- Windows: Start → Windows Fax and Scan खोलें
- New Scan click करें → Preview देखें → Scan करें
- File को PDF या JPG format में save करें
| DPI | Quality | किसके लिए सही |
|---|---|---|
| 150 DPI | Low | Email भेजने के लिए — file size छोटी होती है |
| 300 DPI | Medium | Documents, Forms — सबसे common और best |
| 600 DPI | High | Photos, Artwork — file size बड़ी होती है |
- Cyber Cafe के लिए All-in-One printer+scanner लें — एक machine, दोनों काम
- Documents scan करने के लिए 300 DPI best है — अच्छी quality + छोटी file
- Mobile app CamScanner / Adobe Scan से भी scan होता है — emergency में useful
Output Devices — Result दिखाने वाले
| Device | काम | Function |
|---|---|
| Monitor | Screen पर text, images और videos दिखाता है |
| Printer | Document को paper पर print करता है |
| Speaker | Sound output देता है |
| Projector | Screen को बड़ी दीवार पर project करता है |
| Headphones | सिर्फ आपको sound सुनाती हैं |
Computer के 5 मुख्य Output Devices — सभी Computer से Result प्राप्त करते हैं
Monitor की Screen Size | Monitor Screen Size
Monitor का size एक कोने से दूसरे कोने तक की तिरछी (diagonal) दूरी से मापा जाता है — जैसे TV का size मापते हैं वैसे ही। माप Inches में होता है। 1 inch = 2.54 cm
| Screen Size | CM में | किसके लिए सही |
|---|---|---|
| 15 inch | 38 cm | Laptop screen |
| 17 inch | 43 cm | छोटे office और basic use |
| 19 inch | 48 cm | Cyber Cafe — सबसे आम |
| 21 inch | 53 cm | Home और office दोनों |
| 24 inch | 61 cm | Design, video editing, gaming |
| 27 inch+ | 69 cm+ | Professional work |
- Cyber Cafe के लिए 19–21 inch Full HD monitor best है
- आँखों और monitor के बीच कम से कम 50–60 cm की दूरी रखें
Printer के प्रकार | Types of Printers
| Printer का प्रकार | कैसे काम करता है | कहाँ use होता है |
|---|---|---|
| Inkjet Printer | Ink की बूँदें paper पर spray — color और black दोनों | घर, छोटे office — photos और documents |
| Laser Printer | Laser beam और toner powder — बहुत तेज़ और sharp | बड़े office, Cyber Cafe — ज़्यादा printing |
| Dot Matrix | Pins से dots — ink ribbon से | Bank passbook, railway ticket — multi-copy |
| Thermal Printer | Heat से print — ink नहीं लगती | Receipt, bill, barcode |
| 3D Printer | Layer by layer 3D object बनाता है | Engineering, medical, design |
- Cyber Cafe के लिए Laser Printer best — fast और cost per page कम
- Printer driver install करना ज़रूरी है — बिना driver के computer printer नहीं पहचानता
Plotter — बड़े Drawings Print करने वाला
Plotter एक Output Device है जो बहुत बड़े size की drawings, maps और designs print करता है — जैसे किसी building का नक्शा या बड़ा banner। Normal printer सिर्फ A4 paper print करता है, लेकिन Plotter पूरी दीवार जितना बड़ा print भी कर सकता है।
| Plotter का प्रकार | कैसे काम करता है | कहाँ use होता है |
|---|---|---|
| Drum Plotter | Paper एक drum पर होती है — pen आगे-पीछे move करती है | Engineering, Architecture drawings |
| Flatbed Plotter | Paper flat रहती है — pen X और Y दिशा में move करती है | Large maps, Blueprint printing |
| Inkjet Plotter | Inkjet technology से बड़े रंगीन prints | Banners, Flex printing, Posters |
- Printer — A4/A3 size — fast, ज़्यादा copies
- Plotter — A1/A0 या बड़े — slow, precise
- Printer — text और images
- Plotter — technical drawings, vector graphics
- Engineering colleges
- Architecture firms
- Banner printing shops
- Government survey offices
- Plotter एक Output Device है
- इसका use Engineering drawings, Maps, Blueprints और Banners print करने के लिए होता है
- Normal Printer से फर्क — Plotter बड़े format और precise vector graphics print करता है
Front Panel — आगे के Ports
| Port / Button | रंग / आकार | काम |
|---|---|---|
| Power Button | बड़ा गोल button | Computer ON/OFF। 5 सेकंड दबाए रखें → Force Shutdown। |
| Reset Button | छोटा button | Computer hang हो जाए → Reset → बिना shutdown restart। |
| USB 3.0 (नीला) | आयताकार (नीला) | Fast data transfer। Speed: 5 Gbps। |
| USB 2.0 (काला) | आयताकार (काला) | Pen Drive, Mouse, Keyboard, Phone charging। |
| Audio Jack (हरा) | 3.5mm (हरा) | Headphone या Speaker। |
| Mic Jack (गुलाबी) | 3.5mm (गुलाबी) | Microphone। |
| DVD Drive | आयताकार slot | CD/DVD। Eject button दबाएं। |
Back Panel — पीछे के Ports
| Port / Slot | रंग / आकार | काम |
|---|---|---|
| Power Slot (SMPS) | 3-pin socket | बिजली का cable लगता है। हमेशा 3-pin earthed socket use करें — shock से बचाव। |
| VGA Port | नीला, trapezoid shape | पुराने monitors के लिए। आजकल कम use होता है — HDMI ज़्यादा better है। |
| HDMI Port | काला, थोड़ा चौड़ा | आजकल के monitors के लिए। बेहतरीन quality। एक ही cable से picture और sound दोनों। |
| DisplayPort | एक कोना कटा हुआ | बहुत sharp screen (4K) वाले gaming monitors के लिए — professional use। |
| USB 3.0 (नीला) | आयताकार (नीला) | Fast external devices। |
| USB 2.0 (काला) | आयताकार (काला) | Keyboard, Mouse। |
| LAN / Ethernet | RJ-45 | Internet cable। 100Mbps या 1Gbps। |
| Audio (हरा/गुलाबी) | 3.5mm | हरा = Speaker, गुलाबी = Microphone। |
- नीला USB port = तेज़ (USB 3.0) — Pen Drive हमेशा नीले port में लगाएं
- Audio रंग: हरा = Speaker/Headphone, गुलाबी = Microphone
- Power cable हमेशा earthed 3-pin socket में लगाएं
CPU Cabinet के आगे और पीछे के सभी Ports — USB (नीला=तेज़), HDMI, LAN, Audio
UPS — बिजली जाने पर Computer सुरक्षित रखें
UPS (Uninterruptible Power Supply) एक battery backup device है — जब घर की बिजली अचानक चली जाती है, तो UPS अपनी battery से computer को 15–30 मिनट तक चालू रखता है। इस time में आप काम save करके computer properly बंद कर सकते हैं। India में बिजली कटौती बहुत होती है, इसलिए UPS बहुत ज़रूरी है।
- बिजली जाने पर 15–30 minutes तक computer चलता रहता है
- Voltage fluctuation से hardware protect होता है
- अचानक shutdown से data नहीं खोता
- Computer hardware लंबे समय तक safe रहता है
- अचानक बंद होने से data खो सकता है
- Hard Disk खराब हो सकती है
- Motherboard damage हो सकता है
- Windows corrupt हो सकता है
| UPS का प्रकार | कैसे काम करता है | किसके लिए |
|---|---|---|
| Offline UPS (Standby) | Light रहने पर direct बिजली — light जाने पर पलक झपकते ही battery ON होती है | घर और basic use — सस्ता |
| Line-Interactive UPS | Voltage (बिजली की मात्रा) को भी control करता है + battery backup — सबसे popular | Cyber Cafe, Office — best choice |
| Online UPS | हमेशा battery से चलता है — light जाने पर कोई delay नहीं, पूरी तरह safe | Server rooms, Data centers — महंगा |
| VA Rating | Backup Time | किसके लिए |
|---|---|---|
| 600 VA | ~15–20 min | 1 computer + monitor — घर के लिए |
| 1000 VA (1 KVA) | ~20–30 min | 1–2 computers — Cyber Cafe |
| 1500 VA | ~30–45 min | 2–3 computers + printer |
| 2000 VA+ | ~45–60 min | बड़े office, server |
| UPS | Inverter | |
|---|---|---|
| Switch Time | पलक झपकने से भी तेज़ — computer को पता भी नहीं चलता | थोड़ा slow — computer को झटका लग सकता है |
| Computer के लिए | बिल्कुल Safe | Delay से computer restart हो सकता है |
| घर के लिए | (computer, TV) | (fan, light, AC) |
| कीमत | ₹3,000 – ₹8,000 | ₹8,000 – ₹20,000+ |
- Cyber Cafe के लिए Line-Interactive 1000VA UPS best है — हर computer के लिए अलग UPS लगाएं
- UPS की battery 3–4 साल में बदलनी पड़ती है
- Popular brands: APC, Microtek, Luminous
- UPS beep करे तो काम save करके computer बंद कर दें — battery कम है
ज़रूरी Internal Parts | Required Components
| Part | ज़रूरी? | काम |
|---|---|---|
| Cabinet | ज़रूरी | सभी internal parts रखने का डिब्बा। |
| Motherboard | ज़रूरी | मुख्य circuit board। सब इसी पर लगता है। |
| Processor (CPU) | ज़रूरी | Computer का दिमाग। Intel i3/i5 या AMD Ryzen। |
| CPU Cooler | ज़रूरी | Processor को ठंडा रखना। |
| RAM | ज़रूरी | Working memory — 8GB, 16GB। DDR4/DDR5। |
| Storage (SSD/HDD) | ज़रूरी | Data save। Windows के लिए कम से कम 256GB SSD। |
| SMPS | ज़रूरी | Electricity को सही voltage में बदलना। |
| Graphics Card (GPU) | Optional | Gaming और video editing के लिए। |
Computer Assemble करने के Steps
- Cabinet तैयार करें → standoffs लगाएं
- Motherboard पर CPU लगाएं → CPU Cooler लगाएं
- RAM slots में RAM push करें — click की आवाज़ आनी चाहिए
- Motherboard Cabinet में screws से fix करें
- SSD/HDD लगाएं → SATA cable से connect करें
- SMPS लगाएं → सभी power cables connect करें
- Front panel cables connect करें (Power button, Reset, LED)
- Monitor, Keyboard, Mouse, UPS connect → Power ON करें
- Bootable Pen Drive से Windows install करें → drivers install करें
- Cyber Cafe: Intel Core i3 + 8GB RAM + 256GB SSD + 450W SMPS — सस्ता और reliable
- Assembly के बाद BIOS में (F2 या Del) check करें — सभी parts detect हो रहे हैं?