Google Docs
Google Docs एक free, online word processor है जो browser में चलता है और automatically Google Drive में save होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है — कई लोग एक साथ एक ही document पर real-time में काम कर सकते हैं, चाहे वो कहीं भी हों।
Google Docs क्या है?
Google Docs, Google का एक free online word processor है। यह Google Workspace (पहले G Suite कहलाता था) का हिस्सा है — जिसमें Docs, Sheets, Slides, Drive जैसे apps साथ आते हैं।
| Feature | Details |
|---|---|
| Full Name | Google Docs |
| Developer | |
| Part of | Google Workspace / Google Drive |
| Cost | बिल्कुल Free — सिर्फ Gmail account चाहिए |
| कहाँ चलता है | Web Browser (Chrome, Edge, आदि) — install करने की ज़रूरत नहीं |
| File Format | Google Docs का अपना format (Drive में) — Word (.docx), PDF, ODT आदि में export भी कर सकते हैं |
| Platform | Web Browser, Android App, iOS App |
- Auto-save — हर second automatically Drive में save होता है
- Real-time Collaboration — कई लोग एक साथ एक document पर काम करें
- किसी भी device से access — phone, laptop, cyber cafe का computer
- Internet ना होने पर भी Offline mode में काम कर सकते हैं
- Comments और Suggestions से team के साथ review करना
- Word (.docx) और PDF में free export
- Voice typing — बोलकर type करना
- College/office group projects में सबसे ज़्यादा use होता है
- Free में professional documents बनाना
- Notice, letter, report — team के साथ मिलकर बनाना
- Resume/CV बनाकर तुरंत link से share करना
- बिना pendrive/email के document कहीं भी ले जाना
Google Docs खोलने के तरीके
Google Docs को खोलने के कई तरीके हैं — सीधे इसकी website से या Google Drive के अंदर से भी नया document बनाया जा सकता है। इसके लिए बस एक Gmail account होना ज़रूरी है, कोई software install करने की ज़रूरत नहीं। नीचे table में सभी तरीके दिए गए हैं।
| तरीका | कैसे खोलें |
|---|---|
| Direct Link (सबसे तेज़) | Browser में docs.google.com टाइप करें → Gmail से login करें |
| Google Drive से | drive.google.com खोलें → + New → Google Docs |
| Google Apps से | Gmail खोलें → ऊपर दाईं तरफ Apps grid (9 dots) → Docs |
| Mobile App | Play Store/App Store से "Google Docs" app download करें |
- Gmail account होना ज़रूरी है — नहीं है तो gmail.com पर free account बनाएं
- Cyber cafe/shared computer पर काम खत्म होने के बाद Sign Out ज़रूर करें
- सभी Google Docs files आपके Google Drive में automatically save होती हैं
Word Processors की तुलना — कौन सा Use करें?
इस course में हमने तीनों सीखे हैं — Google Keep (Chapter 13), MS Word (Chapter 11) और अब Google Docs। तीनों की तुलना समझना ज़रूरी है ताकि सही tool चुन सकें:
| Feature | Google Docs | MS Word | Google Keep |
|---|---|---|---|
| Cost | बिल्कुल Free | Paid (₹4,000+/year) | बिल्कुल Free |
| Internet | ज़रूरी (Offline mode भी है) | ज़रूरी नहीं — पूरी तरह offline | ज़रूरी (limited offline) |
| Best For | Group projects, collaboration वाले documents | Professional/office/government documents, print-heavy काम | Quick notes, lists, reminders |
| Real-time Collaboration | सबसे बेहतरीन | नहीं (सिर्फ file share करके) | Basic level |
| Formatting Power | अच्छी — Headings, Tables, Images | सबसे ज़्यादा — Mail Merge, References, आदि | Basic — bold/italic भी नहीं |
| Auto-save | हमेशा automatic | Manual Ctrl+S ज़रूरी | Automatic |
| Government Exams | कम use होता है | Typing test का standard | Use नहीं होता |
Google Docs का Interface समझें
Google Docs खुलने पर screen पर कई हिस्से दिखते हैं — ऊपर Document का Title और Menu Bar, बीच में safed Document Area जहाँ हम लिखते हैं, और दाईं तरफ नीला Share Button। इन्हें पहचानना आ जाए तो काम करना आसान हो जाता है। नीचे table में हर part को समझाया गया है।
| Part | कहाँ होता है | काम |
|---|---|---|
| Document Title | सबसे ऊपर बाईं तरफ | Document का नाम — click करके rename करें |
| Menu Bar | Title के नीचे | File, Edit, View, Insert, Format, Tools, Extensions, Help |
| Toolbar | Menu Bar के नीचे | Undo, Print, Font, Bold/Italic जैसे common buttons |
| Share Button | ऊपर दाईं तरफ, नीला button | Document को दूसरों के साथ share करना |
| Document Area | बीच में — safed page | यहाँ text लिखा जाता है |
| Comment History Icon | ऊपर दाईं तरफ, Share के पास | सभी comments की list देखना |
| "All changes saved in Drive" | Menu Bar के पास | Confirm करता है कि document save हो चुका है |
नया Document बनाना
नया document बनाने के दो तरीके हैं — बिल्कुल खाली Blank Document से शुरुआत करें, या Template Gallery से पहले से बना हुआ design चुनकर समय बचाएं। इसके बाद document को Rename करना और सही folder में रखना भी ज़रूरी है। नीचे दोनों तरीके और table में बाकी काम दिए गए हैं।
- docs.google.com खोलें
- बीच में "+" (Blank) पर click करें
- एक नया खाली document खुल जाएगा
- ऊपर title पर click करके नाम दें
- docs.google.com पर ऊपर "Template Gallery" देखें
- Resume, Letter, Report जैसे ready-made designs चुनें
- Template पर click करें — नया document उसी design में बनेगा
- अपनी जानकारी भरकर customize करें
| काम | कैसे करें |
|---|---|
| Rename करना | ऊपर बाईं तरफ title पर click करें → नया नाम टाइप करें → Enter |
| Folder में Move करना | Title के पास Folder icon → सही folder चुनें → Move |
| Drive में सभी Docs देखना | drive.google.com → My Drive में सभी documents दिखेंगे |
| Document Delete करना | Google Drive में file पर right-click → Remove |
Font Formatting — Toolbar से
MS Word जितने ही formatting options Google Docs में भी हैं — बस toolbar और shortcuts थोड़े अलग हैं।
| Option | Shortcut | काम |
|---|---|---|
| Font Name | Dropdown से | Font चुनना — Arial, Times New Roman, Calibri आदि |
| Font Size | Dropdown से | Text का size बदलना |
| Bold | Ctrl+B | Text मोटा करना |
| Italic | Ctrl+I | Text तिरछा करना |
| Underline | Ctrl+U | Text के नीचे line |
| Strikethrough | Alt+Shift+5 | Text के बीच में line |
| Text Color | A▼ button | Text का रंग बदलना |
| Highlight Color | Pen icon button | Text को highlight करना |
| Clear Formatting | Ctrl+\ | सभी formatting हटाकर plain text करना |
Paragraph Formatting
Font Formatting से text का look बदलता है, लेकिन Paragraph Formatting से पूरे paragraph का layout तय होता है — जैसे alignment, line spacing और bullet या numbered lists। Google Docs में एक खास Checklist भी है जो MS Word में नहीं मिलती। नीचे table में सभी options देखें।
| Option | Shortcut | काम |
|---|---|---|
| Align Left | Ctrl+Shift+L | Text बाईं तरफ (default) |
| Center | Ctrl+Shift+E | Text बीच में |
| Align Right | Ctrl+Shift+R | Text दाईं तरफ |
| Justify | Ctrl+Shift+J | दोनों तरफ बराबर |
| Line Spacing | Toolbar icon से | Lines के बीच की दूरी — Single, 1.5, Double |
| Bulleted List | Ctrl+Shift+8 | • points में list |
| Numbered List | Ctrl+Shift+7 | 1. 2. 3. numbered list |
| Checklist | Ctrl+Shift+9 | To-do जैसी checkbox list — MS Word में नहीं होती |
| Increase Indent | Ctrl+] | Paragraph को अंदर करना |
| Decrease Indent | Ctrl+[ | Paragraph को बाहर करना |
Heading Styles — Professional Document बनाएं
बड़े document को professional और आसानी से पढ़ने लायक बनाने के लिए Heading Styles use किए जाते हैं — इनसे main topics और sub-topics साफ अलग दिखते हैं। इन्हीं Styles से document का automatic index भी बन जाता है। नीचे table में सभी styles दिए गए हैं।
| Style | Shortcut | Use |
|---|---|---|
| Normal Text | Ctrl+Alt+0 | Regular body text |
| Title | Styles dropdown से | Document का main title |
| Heading 1 | Ctrl+Alt+1 | Main section heading |
| Heading 2 | Ctrl+Alt+2 | Sub-section heading |
| Heading 3 | Ctrl+Alt+3 | छोटी sub-heading |
Insert Menu से क्या-क्या Add करें
सिर्फ text ही नहीं, Google Docs में Image, Table, Link, Drawing जैसी कई चीज़ें भी document में add की जा सकती हैं — इन सभी options का रास्ता Insert Menu से जाता है। इनसे document ज़्यादा complete और professional दिखता है। नीचे table में सभी options दिए गए हैं।
| Insert Item | कैसे करें | उपयोग |
|---|---|---|
| Image | Insert → Image → Upload from computer/Drive/URL/Camera | Document में photo लगाना |
| Table | Insert → Table → rows × columns select | Data organized रखना |
| Link | Ctrl+K | Text पर website/email का link लगाना |
| Drawing | Insert → Drawing → New | Shapes, diagrams खुद बनाना |
| Header & Footer | Insert → Headers & footers | हर page पर एक जैसी जानकारी |
| Page Numbers | Insert → Page numbers | Pages को number देना |
| Page Break | Ctrl+Enter | नया page शुरू करना |
| Special Characters | Insert → Special characters | ©, ™, ₹ जैसे symbols |
| Comment | Ctrl+Alt+M | Text पर note लिखना (Topic 5.3 में विस्तार से) |
Google Docs के Smart Tools
Google Docs में कुछ ऐसे tools हैं जो MS Word में नहीं मिलते — ये internet से जुड़े होने का फायदा उठाते हैं।
- Tools → Voice typing (या Ctrl+Shift+S)
- Microphone icon पर click करें — permission दें
- बोलना शुरू करें — text automatically type होगा
- Rokने के लिए फिर से mic icon click करें
- नीचे दाईं तरफ Explore icon (star jaisa) click करें
- Document के content के related web results, images, और related docs दिखते हैं
- बिना document छोड़े research कर सकते हैं
- Citations भी आसानी से add कर सकते हैं
- Tools → Translate document से पूरे document को दूसरी language में translate कर सकते हैं — एक नई translated copy बन जाती है
Document Share कैसे करें
ऊपर दाईं तरफ नीला Share button — यही Google Docs का सबसे important feature है।
कई लोग एक साथ काम करना
यही Google Docs को MS Word से सबसे अलग बनाता है — एक ही document पर एक साथ कई लोग type कर सकते हैं, चाहे वो कहीं भी हों।
- जब कोई और भी document में हो, तो उनका नाम ऊपर दाईं तरफ profile icon में दिखता है
- हर व्यक्ति का cursor एक अलग रंग और नाम के साथ दिखता है
- जो भी कोई type करे, वो तुरंत सबको दिखता है — page refresh करने की ज़रूरत नहीं
- Two-way होता है — आप और सामने वाला, दोनों एक साथ अलग-अलग जगह type कर सकते हैं
Comments और Suggesting Mode
जब कई लोग एक document पर मिलकर काम करते हैं, तो असली text बदले बिना अपनी राय देना ज़रूरी होता है — इसी के लिए Comments और Suggesting Mode बने हैं। इनसे document owner हर सुझाव को खुद Accept या Reject कर सकता है। नीचे table में सभी features दिए गए हैं।
| Feature | Shortcut / कैसे करें | काम |
|---|---|---|
| New Comment | Text select → Ctrl+Alt+M | Text पर note/सुझाव लिखना, बिना असली text बदले |
| Reply to Comment | Comment में Reply box | Comment पर discussion करना |
| Resolve Comment | Comment पर "Resolve" click करें | Comment को solved mark करना — hide हो जाता है |
| Editing Mode | ऊपर pencil icon dropdown | सीधे document edit होता है — normal mode |
| Suggesting Mode | Pencil icon → Suggesting | Changes सुझाव की तरह दिखते हैं (रंगीन) — owner Accept/Reject करता है |
| Viewing Mode | Pencil icon → Viewing | सिर्फ पढ़ने के लिए, कुछ बदल नहीं सकते |
Version History — पुराना Version वापस लाना
जब कई लोग एक document पर काम करते हैं, तो कभी-कभी कुछ गलत भी हो सकता है। Version History से हर बदलाव का record रहता है।
- File → Version history → See version history (या Ctrl+Alt+Shift+H)
- दाईं तरफ सभी पुरानी versions की timeline दिखेगी — date/time और किसने बदला वो नाम
- किसी भी पुरानी version पर click करके देखें कि तब document कैसा था
- अगर वो version वापस चाहिए, तो "Restore this version" click करें
- किसी important milestone पर "Name current version" से version को नाम दें — जैसे "Final Draft"
- गलती से कुछ delete हो जाए, तो घबराएं नहीं — Version History से वापस ला सकते हैं
Document Save और Download करना
Google Docs अपने आप save होता रहता है, इसलिए save करने की चिंता नहीं करनी पड़ती। लेकिन कभी-कभी document को Word file या PDF की तरह download करना, या print करना भी ज़रूरी होता है। नीचे table में ये सभी options दिए गए हैं।
| Option | कैसे करें | काम |
|---|---|---|
| Auto-save | अपने आप होता है | टाइप करते ही हर बदलाव Google Drive में save — manual save नहीं चाहिए |
| Download as Word | File → Download → Microsoft Word (.docx) | MS Word में खोलने लायक file बनाना |
| Download as PDF | File → Download → PDF Document (.pdf) | Print/share करने के लिए PDF |
| Make a Copy | File → Make a copy | उसी document की एक duplicate copy बनाना |
| Ctrl+P | Document print करना |
बिना Internet के Google Docs Use करना
Internet ना हो तब भी Google Docs में काम किया जा सकता है — बस पहले से थोड़ी setup करनी होती है।
- Chrome browser में Google Drive खोलें
- ऊपर दाईं तरफ Settings (gear icon) → Settings
- "Create, open and edit your recent Google Docs, Sheets, and Slides files on this device while offline" checkbox ON करें
- अब बिना internet के भी recent documents खोलकर edit कर सकते हैं
- Internet वापस आने पर सभी changes automatically Drive में sync हो जाते हैं
- Offline mode सिर्फ Chrome browser में काम करता है
- Offline access चालू करने के लिए एक बार internet ज़रूरी है
- Mobile app में भी हर document के 3 dots menu में "Available offline" toggle मिलता है
Practical Exercise — एक Notice बनाना और Share करना
यह पूरे course का अंतिम Practical Exercise है। इसमें Google Docs के सभी मुख्य features — formatting, sharing, comments — एक साथ practice करेंगे।
- Document बनाना और Title, Heading styles apply करना
- Text alignment, Bold, Highlight
- Checklist बनाना
- Comment डालना
- Share करके link generate करना
- Version History देखना
- PDF में Download करना
- किसी classmate के साथ इसी document को Editor access देकर share करें
- दोनों एक साथ अलग-अलग devices से edit करके देखें
- Suggesting Mode ON करके एक-दूसरे के सुझाव Accept/Reject करें
- Resume भी Google Docs में बनाकर देखें (Chapter 11 का Final Project याद करें)
अब आप computer की basic जानकारी में skilled हैं!